देवघर में भीषण हादसा, बस और ट्रक में भिड़ंत, कांवड़ियों 18 की मौत

1
131

देवघर में भीषण हादसा, बस और ट्रक में भिड़ंत, कांवड़ियों 18 की मौत

 

देवघर। झारखंड के देवघर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कई कांवड़िये चपेट में आ गए तथा 18 की मौत हो गई है। इसमें 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं।
न्यूज एजेंसी को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर से हुई।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, “मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई…”

पुलिस महानिरीक्षक (दुमका क्षेत्र) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि “देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीटों वाली एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।”
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया जा रहा है।
हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

1 COMMENT

Leave a Reply to Universal News Today Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here