20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

0
134

20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

*अस्पताल पहुंचाया

*जंतर-मंतर पर हलचल

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल लेकर गई। पुलिसकर्मी उन्हें जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाते हुए नजर आए।
सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी। इसी बीच पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति क्या है, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी अभी कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने के लिए अनशन कर रहे हैं। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here