जयंतीपुर में 18 वर्षीय युवक की मौत, घर के अंदर मिला शव

0
17

जयंतीपुर में 18 वर्षीय युवक की मौत, घर के अंदर मिला शव

#गोरखपुर । #बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम #जयंतीपुर में शनिवार को 18 वर्षीय युवक विशाल कुमार पुत्र राम किशुन की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।
बता दें कि जयंतीपुर मे लगातार यह दूसरी वारदात है इससे पहले बीते 16 सितंबर की रात शुभम मिश्रा की हत्या रात में ही सोते समय हुई थी।

#gorkhpurpolice #gorakhpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here