सीएम योगी से विधायक ने किया सूखा घोषित करने की मांग
विधायक अनिल तिवारी ने उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री को चार सूत्री मांग भेजा

लखनऊ। मेहदावल के विधायक अनिल तिवारी ने संतकबीरनगर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार के द्वारा किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र में सूखे की स्थिति की गंभीर हो गई है। किसानों की धान की फसल जलने के कगार पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पत्र के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं को अवगत कराते हुए संत कबीर नगर को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग किया। अपनी मांगों में कहा कि जनपद में कृषक बन्धु की फसलों के सिचाई के दृष्टिगत विद्युत विभाग को निर्देशित किया जाय कि सिचाई हेतु कनेक्शन देने में हीलाहवाली नही किया जाय और विद्युत विभाग और विजलेंस विभाग के कुछ कर्मचारियों अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण जिनका शिकायत लगातार मिल रहा है कि वे सिचाई हेतु कनेक्शन देने में अनावश्यक विलम्ब कर रहे हैं ऐसे भ्रष्टाचार की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने और जलस्रोतों हैंडपंप इत्यादि के सूख जाने के कारण जनपद में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए विशेष पेयजल आपूर्ति योजना लागू किया जाय।
उक्त के अलावे जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाय कि सूखा राहत कार्यो की निगरानी कर तत्काल राहत पहुचाना सुनिश्चित किया जाय।















