नवनिर्मित लिंक एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह दुर्घटनाग्रस्त

0
181

नवनिर्मित लिंक एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह घायल

गोरखपुर। नवनिर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह की गाड़ी एक दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विधायक बाल-बाल बचे हैं। उन्हें हल्की चोट आई है। उनके चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। विधायक गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से सोमवार की देर शाम लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छतियारी गांव के समीप उनकी गाड़ी के आगे अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में विधायक की गाड़ी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में विधायक फतेह बहादुर सिंह को और उनके सुरक्षा गार्ड को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here