महाराष्ट्र में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश

0
424

महाराष्ट्र में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश

ट्रेनी महिला पायलट घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेनी विमान क्रैश हो गया है। हादसे में ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रेनी विमान सिंगल सीटर था।
सूत्रों के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे की है। पुलिस ने बताया कि एक निजी विमानन स्कूल से संबंधित विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। घायल पायलट भावना राठौड़ है। विमान हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here