गोला थाने पर लगा चौपाल, SP ट्रैफिक ने की अध्यक्षता
ग्यारह मामलों में मात्र तीन का निस्तारण
फरियादियो का रहा टोटा
ब्रिज नाथ तिवारी
गोरखपुर/ गोला तहसील। गोला थाना परिसर में बुधवार को शासन के निर्देशानुसार चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल की अध्यक्षता एस पी यातायात डा एस पी सिंह ने किया।
चौपाल में फरियादियो का टोटा पड़ा रहा। कुल 11 मामले आये जिसमे मात्र तीन का निस्तारण हुआ। चौपाल में कुल 11 लोग पहुचे अपनी पीड़ा बताए 3 का निस्तारण हुआ। शेष फरयादी खमोश बन घर लौट गए।
सूत्रों का कहना था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी चौपाल में शरीक होना था लेकिन किसी की उपस्थिति नही रही। चौपाल व समाधान दिवस पर अधिकांश मामले राजस्व से सम्बंधित आते है ।लेकिन राजस्व विभाग पुलिस पर और पुलिस राजस्व विभाग पर टाल मटोल कर काम तमाम कर देते है ।निस्तारण के नाम पर मात्र खाना पूर्ति होती है। जबकि सूबे के मुखिया का आदेश स्पष्ट रूप से है कि स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुचकर मामलों का निस्तारण करावे। जिला मुख्यालय पर नही आने चाहिए लेकिन उनके आदेश का पालन धरातल पर कितना हो रहा है। यह यक्ष प्रश्न खड़ा पड़ा है। पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे है।लेकिन उनको न्याय कहां कैसे मिले यह मामला सामने खड़ा पड़ा है। पीडित अपने आराजी की जमीन को बचाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा है तो वही भू माफिया जबरदस्ती दूसरे की जमीन पर डांका डालने पर आमादा है।