मोल्दोवा से उड़ान भरते ही ड्रोन की टक्कर से बाल-बाल बचा #जेलेंस्की का विमान, #नॉर्वे के पीएम का खुलासा
#ओस्लो । नार्वे के प्रधानमंत्री #जोनासगहरस्टोरे ने बुधवार को बताया कि #यूक्रेन के राष्ट्रपति #वोलोदोमीरजेलेंस्की को नार्वे के किंग के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए ओस्लो ला रहा विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
स्टोरे ने कहा, “जब उनका विमान मोल्दोवा (यूक्रेन का पड़ोसी देश) से उड़ान भरने वाला था, तो वह एक ड्रोन की चपेट में लगभग आ ही गया था। यही वह सच्चाई है जिसका वह सामना कर रहे हैं।”
हालांकि स्टोरे ने यह नहीं बताया कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली या ड्रोन जेलेंस्की के विमान के कितना करीब था।
जेलेंस्की ने बुधवार को नार्वे के किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में भाग लिया और मध्य ओस्लो में अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनके ताबूत के पीछे मार्च किया। अंतिम संस्कार खत्म होने के तुरंत बाद वह नार्वे से रवाना हो गए।
#moldova #Zelenskyy #norway #oslo #JonasGahrStøre #ukraine #VolodymyrZelenskyy #HaraldV #russia #volodymyrputin















