Katrina Kaif Pregnant

0
62

इसी माह मां बनेंगी कैटरीना कैफ

मुंबई। दर्शकों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। इन दोनों ने 2021 में एक दूसरे का हाथ थामा था और अब 4 साल बाद वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जी हां विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्दी ही खुशखबरी दे सकते हैं।बालीवुड में ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन विपाशा बसु दीपिका पादुकोण जैसी बोल्ड सेक्सी अभिनेत्रियों को टक्कर दे पर्दे पर अपने जलवे बिखेरने वाली कैटरीना कैफ इसी माह अपने फैन्स को खुशखबरी देने वाली है। कैटरीना के प्रेंग्नेंट होने की खबरें कुछ वक्त से चल रही हैं लेकिन कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं आया है लेकिन एक्टर के करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा करते हुए इस खबर को कंफर्म कर दिया है। कैटरीना के इसी साल मां बनने की उम्मीद की जा रही है।

https://youtu.be/gWagwZeXm5M

बता दें कि जब से प्रेग्नेंसी की अफवाहें चल रही हैं कैटरीना लाइम लाइट से दूर हैं। एक्टर के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि वह एक एक्टिव मां बनना चाहती हैं और बच्चे के आने के बाद वह एक लंबा मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। आपको बता दें कि अब तक इस कपल ने ना तो प्रेग्नेंस की अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया है और ना ही इन्हें कंफर्म किया है। लेकिन एक न्यूज चैनल से एक्टर्स के करीबी सूत्रों ने इस बात को कंफर्म किया है। बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों के बारे में पूछा गया था। इस सवाल पर विक्की ने कहा था, ‘जहां तक खुशखबरी की बात है, हमें इसे आपके साथ शेयर करते हुए खुशी होगी, लेकिन अभी इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। अभी बैड न्यूज को एंजॉय कीजिए, जब गुड न्यूज़ आएगी तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे’।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 2 हजार 21 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा के खूबसूरत इलाके में शादी की। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा। उनकी शादी में करीबी दोस्त और फैमिली शामिल हुए थे। कपल मूवीज के साथ अपने खास मौकों के बारे में फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। वहीं कैटरीना कैफ पिछली बार विजय सेतूपति के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं। इस कपल वे अपनी प्रेग्नेंसी की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

https://youtu.be/3uI_YugL7lY

वही सोशल मीडिया पर उनके मां बनने की खबर सुर्खियों में हैं जिसमें बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ इसी माह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है जिसकी इंतजार सभी को बेसब्री से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here