राष्ट्रपति ने वन महोत्सव का की शुभारंभ, “एक पेड़ माँ के नाम”

0
392

राष्ट्रपति ने वन महोत्सव का की शुभारंभ, “एक पेड़ माँ के नाम”

*प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’

*लोकार्पण समारोह के पहले रोपा रुद्राक्ष का पौधा

*लखनऊ के कुकरैल में वन मंत्री ने की त्रिवेणी वन की स्थापना, 8 नवजात को दिया ग्रीन गोल्ड सर्टिफिके 

गोरखपुर (रीता)। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली से सात जुलाई तक चलने वाले ‘वन महोत्सव-2025’ का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। राष्ट्रपति ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

राष्ट्रपति ने यहां जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

वन मंत्री ने की त्रिवेणी वन की स्थापना, 8 नवजात को दिया ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट- वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योगा मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ व बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात वन मंत्री ने महिला वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में 8 नवजात को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व परिजनों को सहजन का पौधा भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here