बंगाल की घटना पर निकला मौन जुलूस
पार्षद राजा यादव के नेतुत्व में आयोजित हुआ शोक सभा
राजा ने कहा बंगाल में ममता दीदी की सरकार फेल, सीएम ममता को दे देनी चाहिए इस्तीफा
गोरखपुर। पश्चिमी बंगाल मे बीते दिनों डाक्टर बिटिया के साथ हुए अमानवीय अत्याचार एवं दुष्कृत्य के विरोध में मौन जूलूस निकाला गया। मदन मोहन मालवीय नगर के पार्षद राजा यादव के नेतृत मे मौन जुलूस निकला। यह जुलूस रानीडीहा चौराहा से ईo कालेज बगहा बाबा मन्दिर के पवित्र प्रांगण तक निकला और वहा पहुच कर डाक्टर बिटिया के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर 02 मिनट का मौन रखा गया।
पार्षद राजा यादव ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में ममता दीदी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है उन्हें नैतितका के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए। उनकी पार्टी टीएमसी के गुंडे आम जनता का जीवन दुर्भर कर दिए हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए महिलाओं पर लगातार अत्याचार उनके शासन व्यवस्था पर यक्ष प्रश्न है।
इस अवसर पर बजरंग दल की संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अमलेश शुक्ला इत्यादि ने अपने विचार रखे।
इस दौरान प्रमुख रुप से अभिषेक त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान, रितेश सिंह, सूर्या यादव, अभिषेक शुक्ला, विकास चौहान, दीपक उपाध्याय, सेवेंदर सिंह, राज मिश्रा, संतोष अग्रहरी, सत्या यादव, आर्यन शर्मा, लल्लन सिंह, विशाल सिंह, रियांशु साहनी, अश्वनि तिवारी, चंद्रजीत पासवान, मनोज सिंह, रूपेश मौर्य, विजय राय, राजा त्रिपाठी, पवन कुमार, सम्राट राय, अमजद अली, दुर्गेश गुप्ता, कमलेश यादव, गौरव श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, आकाश सिंह श्रीनेत, पंकज मौर्या, गिरजा शंकर गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।