अमरनाथ यात्रा 2024: बाबा की बर्फ से बना आठ फीट उची पहली तस्वीर आई सामने

0
98

अमरनाथ यात्रा 2024: बाबा की बर्फ से बना आठ फीट उची पहली तस्वीर आई सामने

कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू होगा यात्रा

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा

बाबा अमरनाथ की ये यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगा

नई दिल्ली. आगामी 29 जून से शुरू होने वाली बाबा अमरनाथ की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बाबा अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी विराजमान हो गए हैं। पवित्र गुफा के चारों ओर बर्फ जमी है। आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से चांदी की तरह चमक रही हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच श्रद्धालु अपने इष्ट भगवान अमरेश्वर के दर्शन कर सुखद अहसास करेंगे।

रजिस्ट्रेशन जारी- बाबा अमरनाथ की यात्रा को हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है यहीं कारण हैं यहां श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं। यहीं कारण है कि श्राइन बोर्ड ने 15 अप्रैल से ही इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 52 दिन की इस यात्रा के लिए छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

गर्भवती महिलाएं नहीं कर पाएंगी यात्रा- भारत सरकार ने इस यात्रा के लिए 13 से 70 साल की आयु को निर्धारित किया है। वहीं, इस यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड ने ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी है। इसके साथ ही छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला को भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता। यात्रा पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है।

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को किया अनिवार्य- सभी राज्यों की सरकारों की तरफ से अधिकृत डाक्टरों व चिकित्सा केंद्रों से ही बनाए जाने वाले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध होंगे। श्राइन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर ब्योरा उपलब्ध करवा दिया है।

बर्फ हटाने का काम तेजी से शुरू- यात्रा मार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं के दाम जल्द तय हो जाएंगे। इसके साथ ही पवित्र गुफा के आस पास दोनों मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। प्रशासन बर्फ हटाने का कार्य तेजी से कर रहा है। जून के पहले सप्ताह से यात्रा मार्गों को साफ करने के काम में और अधिक तेजी आएगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here