वाहन विहीन अखिलेश यादव की पांच गुणा बढ़ी संपति- फिर भी अर्थव्यवस्था से नाखुश

पत्नी सहित एक करोड़ का कर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान चल संपत्ति 3,83,24,500 रुपये दर्शाये थे। अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये घोषित किये थे जो इस बार 2024 के नामांकन में उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये होने की घोषणा किये

बीते 15 साल में पांच गुणा बढ़ी संपत्ति, 74 लाख का खुद कर्जदार तो पत्नी डिंपल यादव 25 लाख 40 हजार के कर्जे में

लखनऊ/कन्नौज। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीते दिवस कन्नौज से लोकसभा सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आयोग के निर्देशानुसार अपने चल अचल संपत्तियों का विवरण भी घोषित किये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीते 15 साल में 5 गुना संपत्तियों का वृद्धि किए हैं।

गौरतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले श्री यादव पर बैंक का कोई कर्ज नहीं है। वही वह पत्नी से लगभग 74 लाख से अधिक के कर्जे में है, तो उनकी पत्नी डिंपल यादव 25 लाख से अधिक धनराशि की कर्जदार है। अखिलेश यादव को आभूषण का कोई शौक नहीं है तो वही उनकी पत्नी आभूषण में सोने चांदी व हीरे की शौकीन है जिनके पास बेशुमार आभूषण है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान चल संपत्ति तीन करोड़ 83 लाख 24 हजार रुपये घोषित किये थे जिसमे अचल संपत्ति एक करोड़ 69 लाख 58 हजार 657 रुपये बताये थे। इस बार नामांकन में अब उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 12 लाख 91 हजार 728 रुपये होने की घोषणा किया है। तो वही अचल संपत्ति तेजी से उछल कर 17 करोड़ 22 लाख 858 हो गई है। इसी तरह कुल पांच गुणा चल और अचल संपत्ति बढ़ी है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में अखिलेश यादव की आयकर विवरण के अनुसार कुल आय 84 लाख 51 हजार 721 रुपये और उनकी पत्नी डिंपल यादव की वित्तीय वर्ष 2022-23 आयकर विवरण के अनुसार कुल दर्शायी गई आय 67 लाख 50 हजार 148 रुपये है। अखिलेश यादव पर 74 लाख 44 हजार 644 रुपये कर्ज है। जबकि वर्ष 2009 में बैंक के कर्ज से मुक्त थे। पत्नी डिंपल पर 25 लाख 40 हजार 904 रुपये कर्ज है।

अखिलेश की बेटी अदिति, टीना और बेटा अर्जुन है। उन्होंने बीई, सिविल एंवायरमेंट, मैसूर यूनिवर्सिटी से वर्ष 1994-95 में की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास कोई आभूषण नहीं है। पत्नी के पास स्वर्ण आभूषण, हीरे, मोती के आभूषण हैं। इनकी कीमत लगभग 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है। अखिलेश यादव 76 हजार का सेल्यूलर फोन रखते हैं।

अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के पास एक लाख 25 हजार रुपये का कंप्यूटर है। स्वास्थ्य को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री सचेत हैं। व्यायाम के लिए घर में आधुनिक मशीनें लगा रखी हैं। इनकी कीमत पांच लाख 34 हजार 458 रुपये है। बैंक खाता, एलआईसी समेत कई कंपनियों के पालिसी भी इनके पास है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पत्नी के नाम से न कोई गाड़ी है न ही सुरक्षा के लिए कोई लाइसेंसी असलहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here