लैंडर विक्रम ने कराया चांद का दीदार, लैंडिंग के बाद आई चंद्रमा की पहली तस्वीर

0
339

लैंडर विक्रम ने कराया चांद का दीदार, लैंडिंग के बाद आई चंद्रमा की पहली तस्वीर

चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास लिखा

इसरो ने चंद्रमा की सतह से भेजी गई पांच तस्वीरों को ट्वीट किया

नोएडा (डेस्क)। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। लैंडर सही तरीके से अपना काम कर रहा है। भारतीय यान ने चांद को चुमने के बाद इसकी कुछ तस्वीरें भेजी हैं।

चंद्रमा की सतह से सामने आई पांच तस्वीरें
इसरो ने चंद्रमा की सतह से भेजी गई पांच तस्वीरों को ट्वीट किया। यह तस्वीरें लैंडर विक्रम के हॉरिजोन्टल वेलोसिटी कैमरा से ली गई हैं। लैंडर द्वारा भेजी गई एक फोटो में वो लैंडिंग साइट दिख रही है, जहां विक्रम चांद पर उतरा है।
तस्वीर में नजर आया लैंडर विक्रम का पैर- इसरो द्वारा जारी की गई तस्वीर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का एक हिस्सा दिखाया गया है। इसमें लैंडर विक्रम का एक पैर और उसके साथ की परछाई भी दिखाई दे रही है। वहीं, इसरो ने बताया कि इसके लिए चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना।

साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत बना पहला देश- आपको बता दें कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि अब कहावते भी बदल जावेगी। अब चन्दा मामा दूर के नही टूर के बोलेंगे बच्चे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here