विधानसभा चुनाव अबतक की मतगणना
पांच राज्यों में से चार में भाजपा आगे
पंजाब में आप की झाड़ू में सब दिख रहे साफ
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतों की गणना आज पांच राज्यों में किया जा रहा है जिसमें चार राज्यों में भाजपा अपना दबदबा बनाये हुये है, तो वहीं पंजाब में मतदाताओं ने कांग्रेस को नकारते हुए आप को बढ़त दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीट पर, सपा 122 बसपा 4 कांग्रेस दो व अन्य 1 सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को 70 सीटों में से 41 सीटों पर, कांग्रेस 25 व अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिली है।
पंजाब में कांग्रेस को भारी नुकसान होते दिख रहा है कांग्रेस 17 सीटों पर संघर्ष कर रही है। वही आप ने अपना झाड़ू लगाते हुए 91 सीटों पर बढ़त बना लिया है। भाजपा 2 सीटों पर अन्य एक सीट तथा अकाली दल 6 सीट पर संघर्षरत है।
गोवा में भाजपा को 40 सीटों में से 19 सीटों पर बढ़त मिली है कांग्रेस को 12 आप को 2 अन्य को 7 सीट पर बढ़त मिली है
मणिपुर में 60 सीटों में बीजेपी को 28 कांग्रेस 9, एनपीएफ को 5, एनपीपी को 10 अन्य को 8 सीटों पर बढ़त मिली है।