शनिदेव आज इन राशियों के किस्मत को चमकाने जा रहे है

0
334

शनिदेव किन राशियों की किस्मत को 29 अक्टूबर को चमकाने जा रहे है

पंडित प्रभुनाथ तिवारी के अनुसार 29 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष – माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में तरक्की होंगे। यात्रा हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृष – मन शान्त रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा। अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। सन्तान सुख का लाभ मिलेगा। क्रोध, आवेश की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन
व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखें। मित्र का आगमन होगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। खर्चों की अधिकता से धन के अभाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क
आत्मविश्वास में कमी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कठिनाइ। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस- ‘वन नेशन, वन यूनिफार्म’ पर करे विचार- मोदी – https://universalnewstoday.in/2022/10/28/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/

सिंह
मन परेशान होगा, आत्मविश्वास में कमी होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग होगा। बातचीत में सन्तुलन रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढेगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या
व्यर्थ के क्रोध से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। मन में शान्ति रहेगी, लेकिन नकारात्मक विचार आयेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

तुला
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार का विस्तार होगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर
आत्मविश्वास होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कोई नया कारोबार शुरु हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ
क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

मीन
आत्मविश्वास बढेगे, परन्तु मन में नकारात्मक विचार होगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here