28 अक्टूबर 2022: आज माता लक्ष्मी की कृपा से किसे मिलेगा अपार धन का वरदान, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
मेष
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।’
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस होगा, व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
वृषभ
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
मिथुन
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।’
व्यय वृद्धि से तनाव होगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में ध्यान दे। जोखिम न उठाएं।
कर्क
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी पर मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल होगा। धनार्जन होगा।
सिंह
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
तरक्की के मार्ग खुलेंगे। भूमि भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कन्या
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। नई योजना बनेगी। सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटके काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
तुला
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराने रोग से परेशान होंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।’
राजकीय बाधा आयेगी। जल्दबाजी में गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा लाभदायक होगी। आय के स्रोत मिलेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
धनु
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।’
बातों में न आएं। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मकर
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।’
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें। झगड़ों में न पड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश का समय सही नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है।
कुंभ
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी होगी। परिवार में मनमुटाव होगा। सुख के साधनों पर व्यय सोच कर करें। निवेश से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन
कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।’
अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि होगी। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर होंगे। किसी प्रबुद्ध का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।