हरियाणा- नूंह में बड़ा हादसा, ब्लास्ट के बाद पहाड़ की चट्टान गिरी
मलबे में 10 वाहनों के साथ 7 लोग दबे
पहाड़ के खनन में ब्लास्ट करने के दौरान यह हादसा हुआ
दिल्ली डेक्स। नूंह/ हरियाणा। नूंह (मेवात) जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पड़ोसी क्षेत्र के गांव बिजासना में बृहस्पतिवार देर रात खनिज कार्यों से जुड़ी एक पहाड़ की चट्टान गिरने से उसके नीचे करीब 7 लोग दब गए।
न्यूज एजेंसी के अनुसार पहाड़ की चट्टान गिरने से उसके मलबे में 7 लोगो के साथ 10 से अधिक वाहनों के दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बावजूद इसके अब तक किसी भी व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका है।
पहाड़ की चट्टान गिरने से मलबे में दबने वाले अधिकांश लोग फिरोजपुर झिरका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी व्यक्ति खनन कार्य से जुड़े हुए थे। अचानक हुई हादसे से आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका उपमंडल से सटे राजस्थान के गांव बिजासना में राजस्थान सरकार सरकार ने लीज धारकों को खनन कार्य के लिए प्लीज आवंटित की हुई हैं। बृहस्पतिवार की देर रात इनमें ब्लास्टिंग के बाद पत्थर निकाला जा रहा था तभी अचानक से पहाड़ की एक बड़ी चट्टान नीचे खनन कार्य कर रहे लोगों के ऊपर आ पड़ी। इस दुर्घटना में चट्टान की तलहटी में कार्य कर रहे हैं लोग इसके नीचे दब गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार से पांच डंपर तीन पॉपलैंड व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े हुए थे। दुर्घटना की सूचना के उपरांत मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया जिसके बाद लोगों ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया गया। हादसे के शिकार लोगों में अधिकांश मजदूर फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव नहारिका व अगोन से गांव के रहने वाले हैं।