महारानी ने 1947 में किया वादा, आज नये राजा की होगी घोषणा
महारानी एलिजाबेथ को याद कर भावुक हुए चार्ल्स
चार्ल्स ने बताया 1947 का वादा, ब्रिटेन को एलिजाबेथ ने किया था संबोधित
महारानी ने जिंदगी भर ब्रिटेन की सेवा- चार्ल्स
दिल्ली( ऑनलाइन डेक्स)।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बकिंघम पैलेस ने ऐलान किया है कि उनके बेटे चार्ल्स तृतीय देश के अगले सम्राट होंगे। शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
चार्ल्स ने अपनी मां और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अपने पहले संबोधन में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि महारानी ने जिंदगी भर ब्रिटेन की सेवा की। कहा कि 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर, किया वादा उन्होंने पूरी जिंदगी निभाया।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने बीते गुरुवार को स्कॉटलैंड स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद दुनियाभर के देशों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भारत ने 11 सितंबर को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद बकिंघम पैलेस से बताया गया है कि महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स देश के अगले सम्राट होंगे। जिसकी औपचारिक घोषणा शनिवार को किया जायेगा। चार्ल्स की पत्नी कैमिला को महारानी की उपाधि दी जाएगी। कैमिला बेशकीमती कोहिनूर हीरा का ताज धारण करेंगी।
सबसे अधिक समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर चार्ल्स तृतीय संबोधन के दौरान भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ ने अपनी पूरी जिंदगी ब्रिटेन की सेवा की। महारानी ने वर्ष 1947 में 21 साल की उम्र में केप टाउन से एक प्रसारण में जो प्रतिज्ञा किया उसे अपने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगी। यह एक वादे से कहीं अधिक था, यह उनकी गहन व्यक्तिगत प्रतिबद्धता थी जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।