रूस ने सैनिक कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर अपना कब्जा कर लिया है
परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद लगी आग से दुनियाभर में सनसनी
रूस ने यूक्रेन पर अपने सैन्य अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र जपोरिजिया पर अपना कब्जा कर लिया है।
एजेंसी से मिली खबर के अनुसार हमले के दौरान हुई बमबारी से थर्मल पावर में आग लग गई जिससे पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और अन्य विशेषज्ञों ने रूस को तबाही के खतरे से आगाह किया। यूक्रेन का अग्निशमन दल को आग बुझाने की अनुमति प्राप्त हुई।
इससे पहले रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा लिया है।
अमेरिका के परमाणु संयंत्र पर हमला कर मानव जाति को खतरे में डालने के लिए रूस व युद्ध अपराध का आरोप लगाया है।
यूक्रेन को परमाणु हथियार बनाने के रूस के ऐलान के परिपेक्ष में ही रूसी सेना ने परमाणु संयंत्रों पर कब्जे के अभियान को देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि इस भीषण युद्ध के दौरान रूस के 9166 सैनिक मारे जाने की सूचना है। रूसी मीडिया के अनुसार युद्ध विराम को लेकर तीसरे दौर की वार्ता हो सकती है