भाजपा के जिला महामंत्री के बेटे व बेटी का घर मे फंदे से झूलता शव मिला
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी भाजपा के जिला महामंत्री छोटेलाल मौर्या के बेटी और बेटे का शव शुक्रवार को घर में फंदे से लटकता मिला। स्वजन दोनों के आत्महत्या करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। भाजपा नेता के घर पर नेताओं व आम लोगों की अधिक संख्या में भीड़ जुटी है।
पिपरौली ब्लाक के खजनी थाना क्षेत्र में के अंतर्गत रामपुर मलौली गांव निवासी छोटेलाल मौर्या भाजपा के वर्तमान में जिला महामंत्री हैं। शुक्रवार को स्वजन घर के अंदर गए तो 23 वर्षीय पुत्री पूनम और 20 वर्षीय पुत्र सोनू की शव फंदे से लटकता मिला। दोनों को फंदे से लटकता देखकर स्वजन हैरान रह गए। भाजपा नेता के बच्चों का शव घर में मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों भाई बहन में काफी विवाद हुआ था, जिसके कारण दोनों ने आत्महत्या की है।