द्रौपदी मुर्मू ने लिया राष्ट्रपति पद का शपथ

0
396

द्रौपदी मुर्मू ने लिया राष्ट्रपति पद का शपथ

देश का 15वां राष्ट्रपति बनी श्रीमती मुर्मू

शपथ के बाद बोलीं- मैं इसका सबूत गरीब भी देख सकता है बड़े सपने

डेक्स
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू आज संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। जो देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गयी है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला है जो राष्ट्रपति बनीं। द्रौपदी मुर्मू को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

मुर्मू आजाद भारत में पैदा हुईं पहली और इस पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। वे प्रतिभा पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि गरीब भी देख सकता है सपना.... राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे इस पद पर पहुंचने में देश के गरीब, करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ऐतिहासिक समय में जब भारत अगले 25 वर्षों के विजन को हासिल करने के की तैयारी में जुटा है मुझे ये जिम्मेदारी मिलना एक बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष पूरे करने का जश्न मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई और अब आजादी के 75वें वर्ष में मुझे ये जिम्मेदारी मिली है।
औपचारिक सलामी ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी ली। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here