द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित- गोरखपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभा यात्रा

0
322

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित- गोरखपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभा यात्रा

 

* भाजपाईयों ने बांटी मिठाईयां, दी बधाइयां

गोरखपुर। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जीत का ऐतिहासिक निर्णय आते ही भाजपा परिवार में उत्सव और जश्न का माहौल जगह जगह देखने को मिला। अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पाली मण्डल के घघसरा बाजार में ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह के साथ अनुसूचित समाज की सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों, युवाओं के साथ शोभा यात्रा निकाल कर नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को बधाई दी और मिठाईयाँ बाँटी।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आज देश वासियों के लिये विशेष गौरवपूर्ण क्षण है कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी समाज की महिला आसीन हुई हैं। आज शोषितों वंचितों, आदिवासियों जनजातियों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके सम्मान को बढ़ाया जा रहा है। ये तब सम्भव हो पा रहा है जब देश और अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। अन्त्योदय भाजपा के मूल में है।
जिलाध्यक्ष के कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जिले के सभी मंडलों में अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सर्व समाज के लोग गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ खुशी में झूम उठे हैं।


*इन्होंने दी बधाई,बाँटी मिठाई, किया हर्ष व्यक्त*
बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, चंद्रबाला श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, डा. आर डी सिंह, राजाराम कन्नौजिया, ब्रह्मानन्द शुक्ला, जिला मंत्री मंजू सिंह, डा. सदानंद शर्मा, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, स्वतंत्र सिंह,रामानंद यादव, नरेंद्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन, जिला कार्यालय मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव, आईटी विभाग जिला संयोजक इंद्रकुमार निगम, सोशल मीडिया संयोजक सूरज निगम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गेश दुबे, नीरज, चंचला शुक्ला, शहंशाह आलम, हरिकेश पासवान, के बी सिंह, ब्लाक प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव, मण्डल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, रविन्द्र तिवारी, विजय मिश्रा,रामबचन चौरसिया,राकेश,दिनेश, अनिल तिवारी, दयाशंकर सिंह,रामजनक मौर्या, रुचिका मिश्रा, अंशु तिवारी आदि शामिल रहे।
*इसी क्रम में*  मझवार समुदाय द्वारा हॉसूपुर अनुसूचित बस्ती में अनुसूचित समाज के लोगों के बीच मिठाईयाँ बाँट कर ख़ुशी व्यक्त किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े भी बजाये गये। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मझवार समिति के जिलाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि हम अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के लिये गर्व की बात है कि आज देश के सर्वोच्च पद को एक आदिवासी जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू सुशोभित कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं मझवार समिति के जिला महामन्त्री के.एम.मझवार,
अनुराग मझवार, नीतू मझवार, डा.अमित कुमार मझवार, ज्ञानप्रकाश मझवार, शिवशंकर मझवर, ई०ज्योतिरंजन मझवार, शत्रुघन मझवार, ध्रुव मझवार, प्रदीप मझवार, सौरभ मझवार, रामनिवास मझवार, संदीप मझवार, सिंहासन मझवार, अरुण मझवार, सुनील मझवार, विवेक मझवार, सोनू मझवार, गुलाब चन्द मझवार, श्रीकांत मझवार,सत्येंद्र मझवार आदि उपस्थित रहे।

*विकलांग एवं महिला जागृति संस्थान ने दी बधाई*
विकलांग एवं महिला जागृति संस्थान के अध्यक्ष तथा भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अवनीश कुमार प्रजापति ने संस्थान के सदस्यों के साथ काशीराम आवास योजना में मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि हम सभी देश वासियों के लिये गौरव की बात है कि एक आदिवासी महिला को भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद पर आसीन किया है। शोषितों वंचितों, दलितों के साथ महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।
अवनीश कुमार प्रजापति, पुरुषोत्तम अग्रहरी, सुभाष चंद मौर्य, संदीप सोनकर, के एम मझवार, अनिल कुमार, संजय कुमार निषाद, सूर्यजीत निषाद, हिमांशु राणा, आशीष प्रजापति, जागृति प्रजापति,शालिनी प्रजापति आदि ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here