गाड़ियों के संचलन अवधि में होगा विस्तार
गोरखपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलायी जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार निम्नवत् किया जायेगा। जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि – 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 29 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जायेगी।
– 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी 30 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी।
– 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी 29 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जायेगी।
– 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 30 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी।
– 05303 गोरखपुर-एर्नाकूलम विशेष गाड़ी 30 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जायेगी।
– 05304 एर्नाकूलम-गोरखपुर विशेष गाड़ी 01 अगस्त, 2022 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जायेगी।