गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट ओरिजिनेट

0
345

गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट ओरिजिनेट

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के स्थित घटपुरी-बदायूं खण्ड के मध्य समपार संख्या 272-सी पर सीमित सब-वे निर्माण के प्ररिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का रि-शिड्यूलिंग एवं शार्ट ओरिजिनेट निम्नवत् किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि रि-शिड्यूलिंग के तहत
– लालकुआं से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05370 लालकुआं-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी लालकुआं से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
– कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05423 कासगंज-भरतपुर जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
– कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05336 कासगंज-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से 80 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
*शार्ट ओरिजिनेट*
– कासगंज से 26 जून, 2022 को चलने वाली 05337 कासगंज-बरेली सिटी एक्सप्रेस घटपुरी से चलायी जायेगी तथा यह गाड़ी कासगंज-घटपुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here