चौरीचौरा(फुटहव) उपद्रव- उपद्रवियों से वसूले जायेगे दो करोड़ 36 लाख

0
331

चौरीचौरा(फुटहव) उपद्रव- उपद्रवियों से वसूले जायेगे दो करोड़ 36 लाख

उपद्रव में नुकसान हुई सम्पत्ति का आकलन हुआ पूर्ण

मुख्य 12 उपद्रवियों से होगी वसूली

संवाददाता
गोरखपुर। चौरीचौरा(फुटहवा) में उपद्रवियों ने 2 करोड़ 36 लाख रुपये के सम्पत्ति का नुकसान किया है। जिसका आंकलन हो चुका है।

वसूली के लिए घटना के मुख्य  12 आरोपितों को नोटिस भेजी जाएगी। बीते 25 मार्च को चौरी चौरा के भोंपा बाजार चौराहे पर सेना के जवान को बलिदानी का दर्जा दिलाने के लिए उनके घर वालों ने प्रदर्शन किया था। उसमें कुछ उपद्रवी भी शामिल हो गए थे। उन्होंने प्रदर्शन दौरान पुलिस के नौ वाहनों में तोड़फोड़ की थी। अन्य वाहनों पर भी पथराव किया था।
इस घटना में 67 नामजद सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आंकलन कराया। राजस्व कर्मियों ने आंकलन के बाद अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी चौरी चौरा को भेज दी है। उसमें 2.36 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। एसएसपी डा.विपिन कुमार ताडा ने इस अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी को नोडल बनाया था। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया नुकसान की रिपोर्ट मिल चुकी है। अब तहसील प्रशासन के माध्यम से मनुरोजन यादव सहित 12 मुख्य आरोपितों को घर पर नोटिस भेजी जाएगी। आरोपितों से नुकसान की वसूली की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here