इस बार शारदीय नवरात्र अमंगलकारी क्यों

0
95

इस बार शारदीय नवरात्र अमंगलकारी क्यों

दिल्ली। आगामी 3 अक्तूबर 2024 गुरुवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रहा है। इस बार माता पृथ्वी पर पालकी मे सवार होकर आगमन कर रही है। माता का आगमन पालकी या डोली में होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में अर्थव्यवस्था में गिरावट, व्यापार में मंदी, देश-दुनिया में महामारी, हिंसा के बढ़ने और अप्राकृतिक घटना के संकेत मिलते हैं।
माता के प्रस्थान की सवारी? नवरात्रि में माता रानी के प्रस्थान की सवारी चरणायुद्ध (मुर्गा) होगी, जिसे शुभ संकेत बिलकुल नहीं माना जाता है। माता के इस वाहन को अमंगलकारी माना गया है।

ये शोक, कष्ट का संकेत है।
शशि सूर्य दिने यदि सा विजया महिषागमने रुज शोककरा,
शनि भौमदिने यदि सा विजया चरणायुध यानि करी विकला।
बुधशुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा
सुरराजगुरौ यदि सा विजया नरवाहन गा शुभ सौख्य करा॥

माना जा रहा है कि यह देश दुनिया पर बुरा असर डालने वाला है। ऐसे में लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे, आंशिक महामारी फैलेगी, साथ ही राजनीतिक उठा-पठा भी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here