धनतेरस- पढ़े इस छोटे से उपाय बनेंगे धनवान

0
66

धनतेरस- पढ़े इस छोटे से उपाय बनेंगेज के आज के दिन क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया और नमक

ये उपाय आपको बनाएंगे धनवान

नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष धनतेरस से ही दीपावली उत्सव शुरू हो जाता है। धनतेरस को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह तिथि भगवान धन्वंतरि का जयंती है। इस साल धनतेरस का पर्व मंगलवार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव के साथ-साथ यमराज की भी पूजा विधान है।
धनतेरस पर नई चीजें खरीदने का विशेष महत्व माना गया है, जिनमें से धनिया भी है। ऐसा माना जाता है कि धनिया माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदकर इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं, तो धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
यह करें छोटा सा उपाय- धनतेरस पर मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने के बाद इसे अगले दिन अपने धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसी के साथ पूजा में अर्पित थोड़ा-सा धनिया लेकर उसे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से साधक के लिए सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं।
अब जानते है नमक का राज- धनतेरस के दिन नमक खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे सुख-समृद्धि के योग बनने लगते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर बनी रहती है। इसके लिए आपको धनतेरस के दिन पिसा हुआ सेंधा नमक लेकर उसे एक लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here