पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए- अखिलेश यादव

0
74

पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए- अखिलेश यादव

यूपी- 16 दिनों में पुलिस हिरासत में दो युवकों की मौत
भाजपा ने प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया- प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में हुई दो युवकों की मौत के मामले में सरकार को घेरा है।
एक्स पर प्रियंका ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

 

भाजपा ने प्रदेश में जंगलराज कायम कर दिया है। पुलिस क्रूरता का पर्याय बन चुकी है। जहां कानून के रखवाले ही जान ले रहे हों, वहां जनता न्याय की उम्मीद किससे करे।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि प्रदेश की राजधानी में 16 दिनों में पुलिस हिरासत में दो युवकों की मौत हुई है।

 

नाम बदलने में माहिर सरकार को अब पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी होनी चाहिए। सपा पीड़ित परिवार के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here