शपथ लेकर सीएम बनी आतिशी, केजरीवाल के छुए पैर, पास में मुस्कुरा रहे थे एलजी

0
86

शपथ लेकर सीएम बनी आतिशी, केजरीवाल के छुए पैर, पास में मुस्कुरा रहे थे एलजी

शनिवार शाम को राजनिवास में शपथ ली शपथ

पांच कैबिनेट मंत्रियों की शपथ के बाद विभागों का बंटवारा

नई दिल्ली (राहुल शुक्ला)। सीएम अरविन्द केजरीवाल के त्यागपत्र के बाद आज आतिशी सिंह ने राज भवन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ अपने पांच कैबिनेट मंत्री के साथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। आतिशी आज नीली साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंची।

पैर छूने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पैर छूते समय आतिशी और अरविंद केजरीवाल की वह तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है।

ये पांच मंत्रियों ने ली शपथ- एलजी सक्सेना ने राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर शपथ लेने वालों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत के नाम शामिल हैं। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक अहलावत दिल्ली मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं। एलजी ने पूरी कैबिनेट को शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री- कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा भारत में आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं। शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेता एवं विधायक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here