क्या पेट्रोल 10 रुपये और डीजल 6-8 रुपये तक सस्ता होगा
कच्चे तेल की कीमत मे भारी गिरावट
दिल्ली। जल्द ही पेट्रोल डीजल की कीमतों मे भारी गिरावट से सस्ता हो सकता है। कच्चे तेल की गिरावट से पेट्रोल लगभग 10 रुपए व डीजल आठ रुपए सस्ता हो सकता है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 20.61% घटे हैं। अप्रैल 2024 में यह 89.44 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो अब 71 डॉलर प्रति बैरल रह गए हैं। इसके बावजूद, पिछले 30 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल दो बार ही कटौती की गई है।
जानकारों की माने तो सितंबर माह वित्तीय वर्ष का अर्ध वार्षिक माह है। इस माह में अबतक के आय व्वय समीक्षा के बाद सरकार निर्णय ले सकती है।