रेप का प्रयास करने वाले डाक्टर का नर्स ने काटा गुप्तांग
डाक्टर समेत दो कर्मी गिरफ्तार
डाक्टर की हालात गंभीर
नसे में था डाक्टर व कर्मी
पटना (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने अस्पताल में ही काम करने वाली एक नर्स से रेप करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान नर्स ने हिम्मत दिखाकर डॉक्टर के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) पर ब्लेड चला दिया, जिससे आरोपी चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ब्लेड चलाने के बाद नर्स वहां से भाग कर पास मे मक्के के खेत में छिप गई। पुलिस के 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में डाक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर पर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर के पास की है।
घटना के संबंध में एएसपी संजय पांडेय कहा कि रात मुसरीघरारी पुलिस की 112 नंबर टीम को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके साथ अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मचारियों ने मिलकर रेप करने का प्रयास किया है। महिला ने आत्मसुरक्षा में उस पर ब्लेड चलाया है, जो उसके प्राइवेट पार्ट पर लगी है। अस्पताल से भाग कर वह पास के खेत में छिपी हुई है। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित खेत से बाहर निकाला और अस्पताल में छापेमारी कर नशे की हालत में जख्मी डॉक्टर और दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की स्थिति गंभीर थी, इसलिए उसे रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टर को भी पुलिस ने ऑन रिकॉर्ड गिरफ्तार किया है और डॉक्टर के साथ पुलिस की टीम भी साथ में गई है। डॉ संजय कुमार उर्फ संजू की निजी हॉस्पिटल गंगापुर के पास है, जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक नर्स नाइट ड्यूटी पर थी।