इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बांसगांव में सघन जनसंपर्

0
122

इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बांसगांव में सघन जनसंपर्

गोरखपुर। बांसगांव सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी सदन प्रसाद के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। रुद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के द्ववा में जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों उसके घोषणा पत्र की जानकारी लोगों को दिया।
मीडिया को-आर्डिनेटर रत्नेश ठाकुर ने युक्त जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रुद्रपुर के धर्मपुर में पहुंचकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद के पक्ष में जनसंपर्क किया।
इस दौरान वहाँ के स्थानीय लोगों सहित न्याय पंचायत अध्यक्षों के संग बैठक कर बूथ स्तर की जानकारी ली। उन्होने बताया कि जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद को क्षेत्र में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है, कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।
मीडिया को-आर्डिनेटर रत्नेश ठाकुर ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रत्याशी के प्रति जनता में उत्साह देखने को मिला। लोकसभा बांसगांव में जनता बदलाव चाहती है। लोग विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान अरूण अग्रहरी, हरि मुकेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजा अजय कन्नोजिया, नूर आलम खान, साहब तौकीर, तबरेज, फहीम आदि लोग उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here