लोकसभा चुनाव- दूसरे चरण के आठ सीटों पर 91 मे से 33 बारहवी भी पास नही, हेमा मालिनी सबसे अमीर
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में 42 करोड़पति उम्मीदवार
मैदान में उतरे कांग्रेस के चार में से तीन प्रत्याशियों के अलावा बसपा भाजपा सपा जय हिंद नेशनल पार्टी और समाज विकास क्रांति पार्टी के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 278 करोड़ की मालकिन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में 42 करोड़पति उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा में चुनाव होने हैं। इन सीटों पर 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
आयोग के अनुसार कुल 91 प्रत्याशियों में से 42 यानी 46 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति है। प्रत्याशियों द्वारा घोषित घोषणा पत्र के अनुसार 18 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 91 प्रत्याशियों में से 21 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। बसपा के आठ में से तीन, भाजपा के सात में से दो, सपा के चार में से चार, कांग्रेस के चार में से दो, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तीन में से दो प्रत्याशियों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, बसपा के 25 प्रतिशत, भाजपा के 29 प्रतिशत, सपा के 50 प्रतिशत, कांग्रेस के 50 प्रतिशत, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के 33 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बागपत से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अमरपाल शर्मा पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये प्रत्याशी हैं करोड़पति- दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के चार में से तीन प्रत्याशियों के अलावा बसपा, भाजपा, सपा, जय हिंद नेशनल पार्टी और समाज विकास क्रांति पार्टी के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। उप्र इलेक्शन वॉच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनकी संपत्ति लगभग 278 करोड़ है। दूसरे नंबर पर अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम की संपत्ति 16 करोड़ और तीसरे नंबर पर मेरठ से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की संपत्ति पांच करोड़ के आसपास हैं। नौ महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।
12वीं पास भी नहीं 33 प्रत्याशी, दो अनपढ़- 91 में से 33 यानी 36 प्रतिशत प्रत्याशी बारहवीं पास भी नहीं हैं। इन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12वीं के बीच घोषित की है। 52 प्रत्याशी स्नातक और इससे ज्यादा पढ़े हैं, जबकि दो डिप्लोमा, दो साक्षर और दो अनपढ़ हैं।
रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला पर FIR, एक्टर की पत्नी बोलीं- 20 करोड़ की ब्लैकमेलिंग – https://universalnewstoday.in/2024/04/17/%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/