संसद सुरक्षा में सेंध- दो और गिरफ्तार. सातवें की तलाश जारी

0
127

संसद सुरक्षा में सेंध- दो और गिरफ्तार. सातवें की तलाश जारी

अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार की

अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर संसद भवन से गिरफ्तार

गुरुग्राम से विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा गिरफ्तार

सातवां आरोपी ललित झा की तलाश जारी

नई दिल्ल। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है जिसकी तलाश किया जा रहा है।

पुलिस ने अबतक के अपडेट मे बताई कि पकड़े गए आरोपियों की एक दूसरे से पहचान महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हुई। सभी लोग फेसबुक में आपस में जुड़े थे। दिल्ली पुलिस गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी को ले गई है। इन्हीं के पास चारों लोग दो दिन तक ठहरे थे।

विक्की हिसार का रहने वाला था, जो काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा है। विक्की को गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1990 में जगह अलॉट हुई थी, उसी वक्त उन्होंने यह मकान लिया था। बताया जा रहा है कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विक्की की एक छोटी बेटी है। बताया जाता है की ललित झा भी यहीं पर आया था।

पुलिस ने बताया कि सातवां आरोपी ललित झा भागा हुआ है। ट्रांसपोर्ट भवन के पास जब नीलम और अमोल क्रेकर चला रहे थे, तब ललित झा भी मौके पर था। उसी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

मिली जानकारी के अनुसार लातूर (महाराष्ट्र) का रहने वाले अमोल के इंस्टाग्राम की फॉलोअर्स लिस्ट में सागर शर्मा जुड़ा हुआ है। अमोल दौड़ लगाता था और भारतीय सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था। ललित सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट में भाग लेता रहता था। मनोरंजन कर्नाटक का रहने वाला है, बीटेक कर रहा था। सागर आलमबाग (लखनऊ) का रहने वाला है, जो तीन दिन पहले दिल्ली आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here