रैली निकाल नारी सुरक्षा पर किया जागरूक
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रैली का आयोजन किया।
रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश कुमार दूबे ने किया। रैली विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर सोनबरसा ग्राम होते हुए प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा तक गई वहां पुन: वापस आकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। सम्पूर्ण रैली के दौरान छात्राओं ने महिलाओं को जगह-जगह रुककर जागरुक किया। इस दौरान नारों के माध्यम पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो गया। रैली में कार्यक्रम अधिकारी धनंजय पांडेय, डॉ विकास कुमार यादव, सत्यभामा, सुप्रिया गुप्ता अभिनव कुमार सिंह राठौड़ एवं सभी इकाइयों के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।