देवरिया में 6 लोगो की हत्या
भूमि विवाद का मामला
एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील अंतर्गत फतेहपुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जमीन विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात है। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं। अबतक कुल 14 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया उनके निर्देशो पर तत्काल प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजी स्पेशल प्रशांत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे मामले की छानवीन के साथ शान्ति व्यवस्था के कदम उठाये।
मौके पर कमिश्नर गोरखपुर, एडीजी व डीआईजी के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद के चलते 6 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के पीछे भूमि विवाद है, लेकिन भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों का निपटारा हो गया था।
घटना स्थल पर पहुचे प्रमुख सचिव गृह व डीजी स्पेशल ने मीडिया को बताया कि