Chandrayaan-3: ISRO की बड़ी कामयाबी; चांद पर मिला जीवन का आधार ऑक्सीजन

0
349

Chandrayaan-3: ISRO की बड़ी कामयाबी; चांद पर मिला जीवन का आधार ऑक्सीजन

प्रज्ञान ने दिया नई जानकारी चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर, एल्युमिनियम, ऑक्सीजन सहित कई पदार्थ के मिले सबूत

हाइड्रोजन की खोज में लगा प्रज्ञान

नई दिल्ली डेक्स। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन को बड़ी कामयाबी मिली है। चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर को कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं। इसरो ने बताया कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन और सल्फर होने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं।

चांद पर मिले कई पदार्थ
इसरो ने जानकारी दी कि चंद्रमा की सतह पर उन्हें कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि चांद पर एल्युमिनियम, आयरन, सल्फर समेत कई पदार्थों की जानकारी मिले हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

चांद पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत अन्य की खोज
इसरो ने चंद्रयान मिशन पर अपडेट देते हुए कहा,कि
चांद पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं। रोवर पर लगा लेजर-आधारित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण की मदद से पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सल्फर के प्रमाण मिले हैं। जैसा कि पहले उम्मीद थी, चांद पर एल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन के प्रमाण मिले हैं।

Chandrayaan-3 Mission:

In-situ scientific experiments continue …..

Laser-Induced Breakdown Spectroscope (LIBS) instrument onboard the Rover unambiguously confirms the presence of Sulphur (S) in the lunar surface near the south pole, through first-ever in-situ measurements.… pic.twitter.com/vDQmByWcSL— ISRO (@isro) August 29, 2023

इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर रहस्यों का पता लगाने में जुटा है। इसरो ने बताया था कि जल्द ही चंद्रमा से कुछ अच्छी खबर आने वाली है।

इसरो के चंद्रयान-3 ने एक्स पर संदेश देते हुए कहा – [ हैलो पृथ्वीवासियों, यह चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर है। मैं आशा करता हूं कि आप अच्छे होंगे। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं चंद्रमा पर रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपने दोस्त विक्रम लैंडर से संपर्क में हूं। हमारी कंडीशन ठीक है। जल्द ही कुछ अच्छी जानकारी आनेवाली है।]

चंद्रयान-3 की बड़ी खोज
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की ये खोज काफी महत्वपूर्ण है। जैसा कि इसरो को पहले से उम्मीद थी कि ये पदार्थ चंद्रमा की सतह पर मौजूद हो सकते हैं। ठीक उसी प्रकार चांद पर कई पदार्थ मिले हैं। वहीं, अभी भी खोज जारी है। जल्द ही नई जानकारी सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here