लोकसभा चुनाव की तैयारी- बसपा कार्यकर्ताओं को सहेजे पदाधिकारी
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी तत्वावधान में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक गोकुल अतिथि भवन गोरखपुर में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर बस्ती मंडल के मुख्य जोन प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों ने बूथ और सेक्टर पर जाकर कार्य करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आप लोग सामाजिक भाईचारा बनाकर कार्य करें आने वाला समय बसपा का है। आज भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं जाति धर्म में लड़ा कर राजनीति कर रहे हैं महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी हत्या डकैती बलात्कार चरम पर है। आम जनमानस को अब बसपा ही मात्र विकल्प है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कुमारी मायावती सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत यह दिखा दिया प्रदेश कैसे चलाया जाता है। सभी जाति धर्म के लोग खुशहाल थे। प्रशासन समय से अपने कार्य को करता था।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक भगवान दास ने कहा बसपा दबे कुचले शोषित वंचित समाज की पार्टी है जिस समाज की सामाजिक आर्थिक राजनीतिक भागीदारी नहीं थी वह सिर्फ बसपा ने दिया आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। संचालन गोरखपुर बस्ती मंडल के जोन प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से घनश्याम राही मुख्य जोन प्रभारी, राम दरस कुशवाहा मुख्य जोन प्रभारी, राम नाथ चौहान मुख्य जोन प्रभारी, दिलीप कुमार मुख्य जोन प्रभारी, केके गौतम मुख्य जोन प्रभारी, सुभाष गौतम मुख्य जोन प्रभारी, भरत लाल मुख्य जोन प्रभारी, कल्पनाथ बाबू मुख्य जोन प्रभारी, ऋषि कपूर जिला अध्यक्ष गोरखपुर, वीरेंद्र कुमार राव जिला अध्यक्ष, अंबरीश कुमार जिला अध्यक्ष, रमेश कुमार जिला अध्यक्ष, जय हिंद गौतम जिला अध्यक्ष, धर्मदेव प्रियदर्शी जिला अध्यक्ष, राज कुमार आर्य जिला अध्यक्ष, राधेश्याम भारती मुख्य जोन प्रभारी, बैजानची निषाद मुख्य जोन प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, जिला महासचिव नवल किशोर नथानी पूर्व महापौर प्रत्याशी, सैयद हसन अंसारी अब्दुल मेराज जिला कोषाध्यक्ष, राम बाबू जिला सचिव, अमरेशचन्द, अमित चंद गौतम शहीद सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।