अमेरिकी नागरिक बंदी ने लगाया जेल में यातना का आरोप, शासन तक पहुंचा मामला

0
312

अमेरिकी नागरिक बंदी ने लगाया जेल में यातना का आरोप, शासन तक पहुंचा मामला

शासन ने लिया सज्ञान जांच शुरू

पांच फरवरी 2023 को अमेरिकी बंदी स्काट बायड क्नोक्स को महराजगंज जेल से गोरखपुर जेल में किया गया था शिफ्ट

जून 2022 में इमिग्रेशन के अधिकारियों ने सोनौली में पकड़ा था

बीमार होने पर इलाज कराने के चलते उसे गोरखपुर जेल में रखा गया

DM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंपी मामले की जांच

गोरखपुर। किसी का शासन हो जेल में अपना जंगल का कानून ऑफ दी रिकॉर्ड कायम ही रहता है। गोरखपुर जिला कारागार में निरुद्ध अमेरिकी बंदी स्काट बायड क्नोक्स ने जेल अधिकारियों व कर्मियों पर प्रताड़ित व खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी दूतावास के जरिये मामला शासन में पहुंचने के बाद आरोप की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी नागरिक स्काट बायड क्नोक्स 26 जून, 2015 को भारत आया। 2016 में वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ा। तीन जून, 2022 को बिहार की रक्सौल सीमा से स्काट बायड ने नेपाल जाने का प्रयास किया, लेकिन लौटा दिया गया। 15 जून, 2022 की शाम वह सोनौली सीमा पर पहुंचा। अधिकारियों को पासपोर्ट दिखाया, जिस पर छह जून, 2022 को मुंबई पहुंचने की मुहर लगी थी। संदेह होने पर इमिग्रेशन के अधिकारियों ने छानबीन की तो स्काट बायड की जालसाजी का भंडाफोड़ हो गया। इमिग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महराजगंज जिले की सोनौली थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। हाई कोर्ट के आदेश पर पांच फरवरी, 2023 को स्काट बायड को महराजगंज से गोरखपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तबसे उसे जेल के अस्पताल में रखा गया है।

बताया जाता है कि महराजगंज जेल में एक माह रहने के बाद स्काट बायड ने जेल प्रशासन से कमर में दर्द होने की शिकायत की। जिला अस्पताल में उपचार कराने पर आराम न होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बेहतर उपचार के लिए उसे गोरखपुर जेल भेजा गया ताकि डाक्टर को दिखाने के लिए आने-जाने में परेशानी न हो।

https://fb.watch/lYJCDvtUZt/?mibextid=RUbZ1f

जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर जेल का प्रभार मिला है। अमेरिकी बंदी के साथ सभी जेलकर्मियों का व्यवहार ठीक है। प्रताड़ित किए जाने और अमेरिकी दूतावास में शिकायत के बाद जांच होने की जानकारी नहीं है।

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अमेरिकी बंदी के साथ खराब व्यवहार किए जाने के आरोप की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी कर रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।

जेल में दो विदेशी बंदी
जिला कारागार में दो विदेशी बंदी हैं। स्काट बायड के अलावा पाकिस्तानी आतंकवादी भी है, जिसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। सुरक्षा व सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने स्काट को अस्पताल में रखा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here