मृतक के परिजनों को सरकार दे 50 लाख व सरकारी नोकरी

0
492

मृतक के परिजनों को सरकार दे 50 लाख व सरकारी नोकरी

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधि मण्डल बॉसगॉव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चाड़ी गांव निवासी रामसकल यादव के परिजनों से मुलाकात किया। परिजनों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि थाना बॉसगॉव पुलिस ने रामसकल यादव को पीट-पीटकर मार डाला।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता व पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम रामभुआल निषाद गोपाल यादव डा० मोहसिन खाँ चंद्रबली यादव अवधेश यादव प्रहलाद यादव रजनीश यादव नगीना प्रसाद साहनी कृष्ण कुमार त्रिपाठी राम अजोर मौर्य डॉक्टर संजय कुमार व पार्टी के नेता रवि शंकर राय राम प्रवेश यादव रविंद्र यादव ईश्वर मद्धेशिया मृत्युंजय पांडे राम निरंजन यादव रवि यादव संजय यादव सुभाष यादव सुधीर यादव महेंद्र यादव सुधाकर पांडे श्रवण गुप्ता कन्हैया गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here