नववर्ष विक्रम संवत 2080- देश दुनिया के लिए कैसा होगा

0
275

नववर्ष विक्रम संवत 2080- देश दुनिया के लिए कैसा होगा

इस बार संवत्सर का नाम नल, राजा बुध ग्रह और मंत्री शुक्र ग्रह तथा सेनापति बृहस्पति ग्रह है

2080 सम्बत सर का वाहन गीदड़, सियार होने से प्राकृतिक उथल पुथल रहेगा

नई दिल्ली डेक्स। विक्रम संवत 2080 का शुभारंभ 22 मार्च 2023, बुधवार को होगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से 9 दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना का महापर्व भी आरंभ हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र और आखिरी महीना फाल्गुन होता है। हर साल चैत्र प्रतिप्रदा तिथि से नया विक्रम संवत शुरू होता है जो इस बार संवत्सर का नाम नल होगा, राजा बुध ग्रह होंगे, मंत्री शुक्र ग्रह तथा सेनापति बृहस्पति ग्रह के होने से कही पर सूखा तो कही अतिवृष्टि होगा।

नववर्ष विक्रम संवत से जुड़ी खात बातें- 1– विक्रम संवत की शुरुआत राजा विक्रमादित्य ने शुरू किया था। राजा विक्रमादित्य ने अपनी विक्रम संवत के शुरू होने पर अपनी जनता के सभी कर्जों से राहत प्रदान की थी। विक्रम संवत हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाती है। इस संवत को गणितीय नजरिए से एकदम सटीक काल गणना माना जाता है। विक्रम संवत को राष्ट्रीय संवत माना गया है। नए विक्रम संवत के शुरूआत होने पर देश के अलग-अलग स्थानों पर इसके अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

2- चैत्र महीना जो कि हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है यह होली के बाद शुरू हो जाता है। यानी फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा लग जाती है फिर भी उसके 15 दिन बाद नया हिंदू नववर्ष क्यों मनाया जाता है? दरअसल इसके पीछे क्या तर्क है कि हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष पूर्णिमा से अमावस्या तिथि के 15 दिनों तक रहता है और कृष्ण पक्ष के इन 15 दिनों में चंद्रमा धीरे-धीरे लगातार घटने के कारण पूरे आकाश में अंधेरा छाने लगता है। सनातन धर्म का आधार हमेशा अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का रहा है यानि “तमसो मां ज्योतिर्गमय्”। इसी वजह से चैत्र माह के लगने के 15 दिन बाद जब जब शुक्ल पक्ष लगता है और प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। अमावस्या के अगले दिन शुक्ल पक्ष लगने से चंद्रमा हर एक दिन बढ़ता जाता है जिससे अंधकार से प्रकाश की समय आगे बढ़ता है।
3-चैत्र माह की प्रदिपदा तिथि पर ही महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, माह और वर्ष की गणना करते हुए हिंदू पंचांग की रचना की थी। इस तिथि से ही नए पंचांग प्रारंभ होते हैं और वर्ष भर के पर्व, उत्सव और अनुष्ठानों के शुभ मुहूर्त निश्चित होते हैं।
4- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। इस वजह से भी चैत्र प्रतिपदा तिथि का इतना महत्व है।
5- इसी दिन से नया संवत्सर भी आरंभ हो जाता है इसलिए इस तिथि को नवसंवत्सर भी कहते हैं। सभी चारों युगों में सबसे पहले सतयुग का प्रारम्भ इसी तिथि यानी चैत्र प्रतिपदा से हुआ था। यह तिथि सृष्टि के कालचक्र प्रारंभ और पहला दिन भी माना जाता है।
6-चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर भगवान राम ने वानरराज बाली का वध करके वहां की प्रजा को मुक्ति दिलाई। जिसकी खुशी में प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज फहराए थे।
7- हिंदू नववर्ष को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा तथा आंध्र प्रदेश में उगादी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान झूलेलाल की जयंती, चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ, गुड़ी पड़वा,उगादी पर्व मनाए जाते हैं।
8- चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि पर शक्ति की आराधना की जाती है जहां पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव और फिर चैत्र पूर्णिमा पर भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान की जयंती मनाई जाती है।
9- हिंदू कैलेंडर में कुल 12 माह होते हैं जो इस प्रकार है। चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।
10- हिंदू कैलेंडर के सभी महीने नक्षत्र के नाम पर रखे गए हैं। पूर्णिमा तिथि पर जो नक्षत्र रहता है उसी नक्षत्र के नाम पर हिंदी महीनों के नाम रखे गए हैं। जैस चैत्र का महीना चित्रा नक्षत्र के नाम पर रखा गया इसी प्रकार वैशाख विशाखा के नाम पर, ज्येष्ठ ज्येष्ठा नक्षत्र के नाम पर। इसी तरह सभी 12 हिंदू महीनों का नाम नक्षत्रों के नाम रखा गया है।

आईये जानते है ज्योतिष के अनुसार इस नव सम्वत का देश दुनिया पर कैसा रहेगा असर
अधिक वर्षा की समस्या हो सकती है, लोगों में बेचैनी का माहौल बन सकता है जिस कारण लोगों में आपसी टकराव बढ़ सकता है। राजनीति में भी तनाव बढ़ सकता है। दक्षिण के राज्यों में सत्ता में उथल पुथल होगा। अनाज महंगा हो सकता है।
संवत वर्ष की कुंडली के हिसाब से यह साल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, टर्की, यमन, ईरान मुस्लिम देशों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। यहां पर कई विस्फोटक घटनाएं हो सकती हैं। यहां पर सत्ता के विरोध में जन आंदोलन होने की संभावनाएं लग रही है। इन वजह से क्रूड ऑयल महंगा हो सकता है और पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है।
– इस साल संवत के अनुसार, दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। देशों का हथियारों पर खर्च करने की वजह से महंगाई बढ़ सकती है। कई देशोें के बीच हथियार जमा करने की होड़ लग सकती है।
– लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक नए राष्ट्र का उदय हो सकता है। वैश्विक स्तर पर चल रहे इस युद्ध से वैश्विक राजनीति प्रभावित हो सकती है। इस साल कई देशों के बीच शीतयुद्ध का माहौल बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here