G20 की तैयारी जोरों पर- दुनिया देखेगा विकसित भारत की तश्वीर

0
260

G20 की तैयारी जोरों पर- दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रांची

नई दिल्ली डेक्स। कोरोना महामारी से दुनिया के समृद्धशाली देशों की अर्थव्यवस्था दमाडोल हो गयी है ऐसे में भारत पूरी दुनिया के सामने नई ताकत के रूप में उभर कर सामने आया है जिसकी तरफ सभी देशों की नजरें लगी हुई है। जी20 देशों का शिखर सम्मेलन अगले माह भारत मे होने जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के साथ रांची को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा।

रांची में अगले महीने होने वाले जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राजधानी रांची को चकाचक बनाया जा रहा है, ताकि जी-20 देशों से आने वाले मेहमानों के सामने नये विकसित भारत की मजबूत तश्वीर दिखे। सड़क के डिवाइडर के रंगरोगन से लेकर वाल पेंटिंग तक जारी है। ऐसी स्थिति में विदेशी मेहमानों के स्वागत व सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विभाग अलर्ट मोड में है।

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि विदेशी मेहमानों के स्वागत और सुरक्षा में झारखंड पुलिस के स्मार्ट पुलिस अधिकारी व जवान तैनात होंगे। इसमें प्राथमिकता ऐसे पुलिस अधिकारियों व जवानों को दी जाएगी, जिन्हें अंग्रेजी समझने और बोलने में हिचक न हो। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ही राज्य के ऐसे ही पुलिस पदाधिकारियों के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है।
रांची के जैप वन स्थित नवनिर्मित ऑडिटोरियम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कनीय पुलिस अधिकारियों को जी-20 देशों से आने वाले प्रतिनिधियों से पेश आने से लेकर उनकी सहायता करने तक का टिप्स दिया। प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर, डीआइजी रांची, एसएसपी रांची सहित कई अधिकारी शामिल थे।
जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दुरुस्त होगी। सड़क जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। रांची के सभी बड़े होटलों की व्यवस्था का भी जायजा ले लिया गया।
एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक के आसपास की दीवारों पर विशेष पेंटिंग व विशेष लाइटिंग भी होनी है। रांची व आसपास के पर्यटन स्थलों का भी अधिकारियों ने जायजा लिया है और वहां की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर विधि व्यवस्था तक के एंगल को देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here