आयोग ने फूंका विगुल- त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में विस् चुनाव फरवरी में

0
269

आयोग ने जारी किया आचार संहिता, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में विधानसभा चुनाव फरवरी में

त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव

मतगणना व परिणाम की घोषणा 2 मार्च को


राहुल शुक्ला
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आयोग ने इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के घोषणा करते हुये बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में एक साथ 27 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार प्रेस वार्ता कर बताया कि तीनों राज्यों में एक साथ 2 मार्च को नतीजे आएंगे।
मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।
नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।
इन तीनों राज्यों में संयुक्त रूप से 62.80 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार इन 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे।
आयोग ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्मीदवारों की संख्या 97 हजार से ज्यादा है। ये उम्मीदवार और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घर पर मतदान की सुविधा भी है।
विधानसभा चुनाव में 9 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।
इन तीनों राज्यों में 2.28 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं।
त्रिपुरा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
मेघालय और नगालैंड में अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी। यहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि 7 फरवरी है।
त्रिपुरा में 2 फरवरी, जबकि मेघालय और नगालैंड में 10 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 2 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here