धन्य हो महाराज जी! आपके किरपा से पक्का मकान बनि गइल

0
282

धन्य हो महाराज जी! आपके किरपा से पक्का मकान बनि गइल

*सरकारी योजना में आवास पाने पर सीएम योगी का आभार जताने पहुंची बावनी महिला*

*उषा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने साथ में खिंचवाई फोटो*

गोरखपुर। “धन्य हो महाराज जी! आपके किरपा अउर असिरबाद से अब हमरो पक्का मकान बनि गइल। एक बेर ले त अइसन लगत रहल की हम्मन के जिनगी मड़ईये में बीती जाई। लेकिन आप हमरे जइसन न जाने केतना जनी के पक्का मकान के मालिक बना दिहलीं। अब महाराज जी बस आपके साथे फोटो खींचवउले के इच्छा बा।”

गोरखनाथ मंदिर में चल रहे जनता दर्शन में भोजपुरी बोली में भावनाओं की यह अभिव्यक्ति बावनी कद की महिला, गोरखपुर के गोला क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरहल निवासी सुश्री उषा के हैं।
जनता दर्शन में लोग सिर्फ अपनी परेशानियां लेकर ही नहीं आए थे। कुछ मुख्यमंत्री से मिले संबल के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने भी पहुंचे थे।
इन्हीं में शामिल थीं छोटे कद ( बावनी ) महिला सुश्री उषा ने जनता दर्शन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताया कि उन्हें सरकारी योजना से आवास मिल गया है और इसके लिए वह धन्यवाद देने आई हैं। उषा ने सीएम योगी से उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। आग्रह स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here