थाने में बैरक की छत से गिरकर सिपाही की मौत
एक साल पहले यूपी पुलिस में हुए थे भर्ती
गोरखपुर। राजघाट जाने में मंगलवार की भोर को गस्त से लौटा सिपाही बैरक की छत से नीचे गिर गया। गंभीर स्थिति में साथी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर। बलिया जिले के रहने वाले सिपाही एक साल से राजघाट थाने में तैनात थे। घटनास्थल पर पहुंचे डीआइजी, एसएसपी व एसपी सिटी घटना की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बासडीह निवासी 25 वर्षीय अभिषेक सिंह वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के बाद अभिषेक की तैनाती राजघाट थाने की बसंतपुर चौकी पर हुई थी। मंगलवार की भोर में गस्त से लौटे अभिषेक थाने में स्थित बैरक के प्रथम तल पर सोने चले गए। सुबह पांच बजे शौच जाने के लिए निकले सीढ़ी के पास संतुलन बिगड़ने से वह प्रथम तल से नीचे गिर गए।
घायल सिपाही को आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया जंहा उनकी मौत हो गई। अभी अभिषेक की शादी नहीं हुई थी। उनकी मृत्यु से पुलिस कर्मियों में शोक है। अभिषेक की मौत की खबर उनके गांव पर दी गई है। उनके पिता किसान हैं। हादसे की खबर मिलते ही डीआइजी जे रविंदर गौड, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी राजघाट थाने पहुंचे।
प्रभारी थानेदार और घटना के समय बैरक में मौजूद पुलिसक कर्मियों से बात की। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने बताया की बैरक की छत से गिरकर सिपाही की मौत होने की बात सामने आयी है। मामले की जांच चल रही है।