माँ भगवती जागरण मे झूम उठे मईया के भक्त
गोरखपुर। नवरात्रि के सप्तमी के दिन गोलघर काली मंदिर पूजा समिति द्वारा माँ भगवती का जागरण आयोजन किया । जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल व भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा की आरती के उपरांत किये । जगराते मे सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित अंजन ने राम दरबार, काली शिव भजन, राधा कृष्ण रास, तेरी जय हो गोरखनाथ, मैया खुश होगी, तेरा साथ निभाये माँ विश्वास जरूरी है, सहित कई लोकप्रिय गीत गाये जिससे जगराते में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु महिलाएं बच्चे झूम उठे जिससे माहौल पूरा भक्तिमय हो गया । भजन गायक के सहयोग मे गायक कुमार सुजीत सह, गायिका निशा निगम, गायक कुन्दन अकेला, तबरेज़ (कीबोर्ड), परवेज(पैड), निखिल रंजन(तबला), विजय पांडेय(ढोलक), मंजेश(मटका) सहयोगी रहे ।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, वरिष्ठ नेता जितेंद्र बहादुर चंद, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, भाजपा नेता राम मनोहर त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्तों घोष, मण्डल उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, दीपक जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल, विवेक चौरसिया, विजय जायसवाल, जय कुमार गुप्ता, धीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल, ट्विकल जायसवाल, दीपू चौरसिया, अमित जायसवाल, देश दीपक सिंह, विक्रम जायसवाल, सनी कुमार, रोहित सिंह, सोनु चौरसिया, सुरज जायसवाल, सुमित चौरसिया स्थित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।