प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म मतांतरण की साजिश, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज- तीन गिरफ्तार

0
315

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म मतांतरण की साजिश, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज- तीन गिरफ्तार

हिंदुओं को ईसाई बनाने के साजिश का आरोप

मतांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश के आरोप में पिपराइच पुलिस तीन नामजद समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिपराइच थाने के महुअंवा खुर्द निवासी अवधेश चौधरी, गोविंदपुर निवासी अमित बच्चन, भरपुरवा निवासी भरत के रूप में हुई है। आरोपी पिछले कई माह से पिपराइच के महुअंवा खुर्द गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन करा रहे थे।
हिंदू संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। महुअंवा खुर्द के ग्राम प्रधान शैलेष कुमार ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि अवधेश, अमित व भरत समेत 10-12 लोग रविवार को गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं और गांव के लोगों को मतांतरण के लिए प्रलोभित करते हैं। विशेष रूप से वह दलित समुदाय के लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तके देंकर, उनकी कुछ आर्थिक मदद करके व उनका फर्जी उपचार करके उन्हें अपने झांसे में लेते रहे। उन्हें प्रलोभित करते थे कि मतांतरण के बाद उनके जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। उनके बच्चे अच्छे स्कूलों में पड़ेंगे। वह बिना चिकित्सीय डिग्री के उनका उपचार भी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों की नीयत ठीक नहीं थी। वह यहां मतांतरण के लिए लोगों पर दबाव बनाते थे।
ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ग्रामीणों ने कई बार मतांतरण की साजिश का विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं मान रहे है। वह लोगों को अपने धर्म से जुड़ी पुस्तकें व उपहार देकर उन्हें प्रलोभित करने में जुटे थे।मतांतरण के आरोप में बीते 11 अप्रैल को भी पिपराइच पुलिस ने दो व्यक्तियों को थाना क्षेत्र के अराजी चौरी के सिंघौली मोड़ से गिरफ्तार किया था। दोनों जिले में घूम-घूमकर लोगों को मतांतरण के लिए प्रलोभित कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपितों में से एक केशव सिंह जामवाल पुत्र गोवर्धन सिंह जामवाल जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले के जानीपुर थाने के जानेपुर कस्बे का रहने वाला था। जबकि दूसरा आरोपित ओमकार पुत्र मदनलाल पंजाब के पठानकोट के नंगलभूर अनेड़ के रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here