पति से नाराज होकर घर छोड़ गोरखपुर आयी महिला से सामुहिक दुष्कर्म, स्थिति गम्भीर

0
394

पति से नाराज होकर घर छोड़ गोरखपुर आयी महिला से सामुहिक दुष्कर्म, स्थिति गम्भीर

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास हुयी घटना

दुष्कर्म में तीन युवक शामिल, पुलिस कर रही तलाश

गोरखपुर। महराजगंज जनपद की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला अपने पति से नाराज होकर अपना घर छोड़ गोरखपुर भाग आयी। गोरखपुर में रहने का कोई ठिकाना नहीं होने से बीते एक सप्ताह से स्टेशन पर रात गुजार रही थी जिसके साथ बीते बुधवार की रात सामुहिक दुष्कर्म स्टेशन के समीप झाड़ी में तीन युवकों ने किया, लहूलुहान गम्भीर हालात में पुलिस मेडिकल कॉलेज भेज उपचार करा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार की रात सो रही महिला को अगवा कर तीन लड़को ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीट कर घायल कर दिया। चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान स्थिति में जीआरपी थाने पहुंची महिला ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच गए। महराजगंज जिले की रहने वाली पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि महाराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय महिला का पति से विवाद होने पर गया एक सप्ताह पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। रहने का कोई ठिकाना न होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाज़ार पुल के बीच गुजारा कर रही थी। बुधवार की रात में 11 बजे युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर अग़वा कर धर्मशाला बाज़ार सब्जी मंडी के तीन रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी- बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीटने के साथ ही यातना दी। चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित लहूलुहान स्थित में जीआरपी थाना पहुंची। घटना की जानकारी होने पर एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह थाने पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा। युवती के साथ दरिंदगी की खबर मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंचे। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर एम्बुलेंस से युवती को मेडिकल कालेज भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही जल्द ही तीनो दुष्कर्मियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here