शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी फरार गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल ने अपनी टीम के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 260/2022 धारा 376,506 भादवि थाना चिलुआताल से संबन्धित वांछित अभियुक्त अखिलेश सिंह उर्फ गोलू पुत्र शिव प्रसाद सिंह निवासी मीरपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को सिहोरवा बाजार चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा रहा है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त द्वारा वादिनी कंचनलता पुत्री बलिराम सिंह निवासी बौरडीह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर (काल्पनिक नाम व पता) को शादी का झांसा देकर बलात्कार करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना चिलुआताल पर मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्त को चिलुआताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।